Diwali Par Nibandh, दीपावली पर निबंध भारत देश में मनाया जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण त्योहार में एक त्यौहार दीपावली का त्यौहार है,यह त्यौहार भारत देश के साथ ही दुनिया भर में भारतीय समुदाय के जो लोग रहते हैं यह विशेष आनंद और उत्सव के साथ मनाते हैं, दीपावली को दिवाली भी कहा जाता है | दीपावली का अर्थ है “दीपों की श्रृंखला”जो कि दो शब्दों से मिलकर बना है “दीप”और “आवली” जो कि दोनों शब्द संस्कृत भाषा से लिए गए है दीपावली के दिन हर घर में मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है दीपावली का यह त्यौहार पांच दिनों तक चलने वाला त्यौहार है | और हर दिन का अलग-अलग महत्व है लेकिन मुख्य त्योहार दीपावली के दिन मनाया जाता है जो की कार्तिक माह के अमावस्या को मनाई जाती है इस वर्ष यह त्यौहार 12 नवंबर 2023 रविवार को रहेगा ,इस लेख में हमने विद्यार्थियों और युवाओं के लिए Diwali par Nibandh in hindi, दीपावली का निबंध,दीपावली पर आसान शब्दों में निबंध लेकर आए हैं जो की विस्तार पूर्वक नीचे दिया गया है
Related:Diwali 2023 Wishes in Hindi
दीपावली पर निबंध 300,200,100 शब्दों में
दीपावली का त्यौहार हिंदू धर्म मेंबड़े उत्सव के साथ मनाया जाता है जो की कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष मैं अमावस्या के दिन मनाया जाता है पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यह माना जाता है की इस दिन भगवान श्री राम अयोध्या में वनवास पूरा करें लौटे थे भगवान श्री राम का स्वागत करने के लिए अमावस्या की काली रात में दीपक जला कर रोशनी भरी रात कर दी थी
दीपावली मनाने का तरीका दीपावली का उत्सव कई दिनों मनाये जाने वाला त्योहार है दीपावली का त्योहार कृष्ण पक्ष की तेरस से शुक्ल पक्ष की दूज तक मनाया जाता है | सबसे पहले दिन हम धनतेरस के दिन दीपक जलाकर सब लोग अपने द्वार पर रखते हैं धनतेरस को बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है , इससे अगले दिन दीपक जल कर छोटी दीपावली मनाई जाती है | तीसरे दिन दीपावली मनाई जाती है इस दिन लक्ष्मी जी की पूजन की जाती है लोग घरों दुकानों और कार्यालय में दीप को और रंग बिरंगी बिजली की मालाओं से सजाते हैं, ऐसा माना जाता है की लक्ष्मी जी प्रत्येक घर में आती है और जिस घर की स्वच्छता व सुंदरता से प्रसन्न हो जाती है उस घर को अपने निवास के लिए चुन लेती है | इस दिन सब लोग नवीन वस्त्र धारण करते हैं तथा अपने ईष्ट मित्रों को मिठाईयां देते हैं चौथे दिन गोवर्धन पूजा होती है पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यह माना जाता है कि इस देने भगवान श्री कृष्ण ने अपनी एक उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाया था पांचवा दिन भैया दूज के नाम से जाना जाता है इस दिन बहनें अपने भाइयों को पकवान बनाकर खिलाता है|
दीपावली का महत्व दीपावली हिंदुओं का महत्वपूर्ण त्यौहार है इस अवसर पर घरों की सफाई लिपाई वह पुताई की जाती है दीपक जलाने से वातावरण शुद्ध होता है बीमारी फैलने वाले मच्छर कीड़े तथा पतंगे सब मर जाते हैं
कुरीतियां दीपावली अत्यंत पवित्र त्यौहार है परंतु कुछ कुरीतियों ने इसके स्वरूप को बिगाड़ दिया है कुछ लोग इस दिन जुआ खेलते हैं और हजारों रुपए हार जाते हैं लाखों रुपए के पटाखे जला दिए जाते हैं इससे प्राय भयंकर दुर्घटना भी हो जाती है
दीपावली का निबंध हिंदी में 20 लाइन
लाइन 1: दीपावली को रोशनी का त्यौहार कहा जाता है
लाइन 2 : इस दिन श्री राम वनवास पूरा कर अयोध्या से लौटे थे इसलिए हम घर पर दीपक जल कर अमावस्या की काली रात को भी रोशनी भरी कर देते हैं
लाइन 3 दीपावली पर लोग अपने घरों की सफाई करते है
लाइन 4 दीपावली पर लोग अपने घरों को रंग विद्युत लाइटों से एवं दीपक जलाकर रोशनी करते हैं घरो को सजाते हैं
लाइन 5 दीपावली पर लोग नए कपड़े पहनते हैं और अपने रिश्तेदारों पड़ोसियों दोस्तों से मिलकर उपहार मिठाई देते हैं
लाइन 6 दीपावली पांच दोनों का त्यौहार है
लाइन 7 जो की सबसे पहला दिन धनतेरस का होता है जिस दिन लोगकुछ नया सामान खरीदना शुभ मानते हैं
लाइन 8 दूसरा दिन छोटी दीपावली के रूप में मनाया जाता है घरों में कुछ दीपक जलाए जाते हैं
लाइन 9 तीसरा दिन दीपावली का दिन होता दीपावली की रात को मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की पूजा की जाती है
लाइन 10 इससे अगले दिन को गोवर्धन पूजनके रूप में मनाया जाता है
लाइन 11 इससे अगले दिन को भाई दूज का त्यौहार होता है बहाने अपने भाइयों को मिठाईयां खिलाती है
लाइन 12 दीपावली हिंदू धर्म में सबसे बड़ा त्यौहार है
लाइन 13 दीपावली एक त्यौहार ना हो कर आपसी लोगों में आपसी भाईचारा बढ़ता है एवं बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है